जिले के बारे में

कानपुर देहात भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय- माती है।  प्रदेश सरकार ने  कानपुर जिले को ‘कानपुर नगर‘  व ‘कानपुर देहात‘ दो जिलों में विभक्त किया था । 01 जुलाई 2010 की अधिसूचना द्वारा जिला कानपुर देहात का नाम परिवर्तित कर रमाबाई नगर कर दिया गया था, जिसे वर्ष 2012 में पुनः कानपुर देहात कर दिया गया | जनपद कानपुर देहात गंगा तथा यमुना के दोआब के निचले भाग में स्थित है। इस जनपद की सीमाएं प्रदेश में 05 जनपदों हमीरपुर, जालौन, औरैया, कन्नौज एवं कानपुर नगर से मिली हुई हैं। इस जनपद के पश्चिम उत्तर में जनपद कन्नौज, पश्चिम में औरैया, दक्षिण पूर्व में जनपद हमीरपुर, उत्तर पूर्व में कानपुर नगर एवं दक्षिण में जनपद जालौन स्थित है। जनपद   में  भोगनीपुर , अकबरपुर ,  डेरापुर , सिकन्दरा ,  रसूलाबाद व  मैथा  06 तहसीलें हैं  तथा हैं अमरौधा , मलासा , डेरापुर, झींझक , अकबरपुर, सरवन खेडा , राजपुर , संदलपुर , रसूलाबाद व  मैथा  10 विकास खण्ड है  |