जनपद में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कुल मुख्य कर्मकरों की संख्या 448651 एवं सीमान्त कर्मकारों की संख्या 180213 है जो कि कुल मुख्य कर्मकरों का 40.17 प्रतिशत हैं।
कानपुर देहात में अधिकतर अर्थव्यवस्था कृषि एवं कृषि उत्पाद पर आधरित है। कुल कर्मकरों के अंतर्गत 52 प्रतिशत कर्मकर कृषि एवं सम्बन्धित कार्यो में लगे है। इसके अतिरिक्त मत्स्य पालन,दरी की बुनाई,कारीगरी बर्तनों का निर्माण एवं बिक्री ,तेल मिल, आटा मिल, दाल मिल, धान मिल, रासायनिक पदार्थ,काॅच का सामान, लेदर एवं कपड़ों की विभिन्न इकाइयाॅं जनपद में स्थापित हैं। जिनसे भी जनपद की आय में वृद्धि हो रही है।