लोकवाणी, जनपद मे ई-गवर्नेन्श/ई-तहसील/नागरिक सूचना सेवाओं को आगे बढाने के लिये रजिस्टर की गई है, इस सोसाएटी का संचालन जिलाधिकारी महोदय,/अध्यक्ष लोकवाणी एंव अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/सचिव लोकवाणी द्वारा किया जाता है, यह सोसाएटी आम जनता को आई0सी0टी0 के तहत ससमय सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराती है, उक्त सोसाएटी के अर्न्तगत ई-तहसील के तहत आम जनता को कम्प्यूटराइज आय, जाति, निवास एंव हैसियत आदि प्रमाण पत्र विगत 3 वर्ष से उपलब्ध कराये जा रहे है जिसको समय-समय पर उच्चाधिकारी मॉनिटर भी करते रहते है एंव इसी के माध्यम से तहसीलदिवस, सुगमता पूर्वक चलाय मान है लोकवाणी केन्द्र प्रत्येक तहसील केन्द्र पर उपस्थित है जिसके तहत आम जनता अपने तहसील केन्द्र पर से ही अपना प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी एंव उच्चाधिकारी को बिना उनके समक्ष उपस्थित हुये पहुचा सकता है एंव वह अपनी शिकायत की कार्यवाही एंव सम्बन्धित अधिकारी के बारे मे भी पता कर सकता है
|